, April 10 -- श्री अलबेला ने बताया कि चिल्ड्रन ट्रेफिक पार्क में खेल-खेल के माध्यम से बच्चे-बच्चियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी जाएगी और बताया जाएगा कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन से किस तरह वाहन चलाने में दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा अपनी जिंदगी के साथ-साथ अन्य लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे आज ट्रैफिक नियमों को समझ लेंगे और वे जब बड़ा होकर वाहन चलाएंगे ,तो सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करेंगे तब दुर्घटनाओं की संख्या में काफी गिरावट होगी। उन्होंने बताया कि चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में सिग्नल के साइन होंगे ।साथ ही ज़ेबरा क्रॉसिंग और हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की उपयोगिता की जानकारी दी जाएगी।

इस बीच मुंगेर के नागरिकों ने जिला परिवहन विभाग के इस कदम का स्वागत किया है और आशा व्यक्त की है कि यातायात सुरक्षा के नियमों को सीखने वाले बच्चे बड़ा होकर वाहन चलाने में यातायात नियमों का पालन कर अपनी जिंदगी तो बचाएंगे ही, साथ ही आम लोगों की जिंदगी की भी रक्षा करेंगे।

मुंगेर के बुद्धिजीवियों का कहना है कि चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क के माध्यम से जो बच्चे बच्चियां आज सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक होंगे ,बड़े होकर वे लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे जिससे सड़क दुर्घटनाएं घटेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित