, June 1 -- श्री अमृत ने निर्देश दिए कि कार्यपालक अभियंता सीधे फील्ड में उतरकर कार्यों की निगरानी करें तथा दैनिक प्रगति रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में 'फार्मर रजिस्ट्री' की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पिछड़े जिलों में अभियान चलाकर प्रगति सुधारने को कहा।इसके साथ ही भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा एवं प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने तथा 'ज्ञान भारतम' सर्वेक्षण को 15 जून की समय- सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी और सभी अधिकारी धरातल पर परिणाम सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित