, Oct. 12 -- मंत्री श्री कुमार ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दीदी-किचन के निर्माण और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए तेजी से स्थल चयन करने, आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्यों में तेजी लाने, अलग-अलग योजनाओं में श्रम देने वाले मजदूरों की मजदूरी समय सीमा में भुगतान करने आदि के कड़े निर्देश दिए। बैठक में वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण हाट-बाजार का निर्माण, सक्रिय, कुशल, अर्ध कुशल मजदूरों की ई-केवाईसी, पौधरोपण, जीविका दीदियों की सिलाई गतिविधि, अनसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से बच्चों के पोशाक के लिए प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष आपूर्ति आदि विषयों पर गहन चर्चा की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि मनरेगा (अब वीबी जी रामजी) में पुराने बकाया कार्यों का एसओपी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 12 से 28 दिसंबर तक गांधी मैदान में विशाल सरस मेले का आयोजन होगा, जिसमें 800 से भी अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की जीविका दीदियों के उत्पादों की बिक्री और उन्हें बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जल जीवन हरियाली योजना के तहत बनाए गए चेकडैम के लिए मास्टर बजट तैयार किया गया है, जिससे सभी को चेकडैम के पानी का समुचित लाभ मिल सके।
ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह, वीबी-जी राम जी योजना के आयुक्त अंजनी कुमार, जल जीवन हरियाली मिशन के निदेशक सुमित कुमार, जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती अनन्या सिंह, नाबॉर्ड के उप-महाप्रबंधक लक्ष्मण कुमार झा, मंत्री के आप्त सचिव सुनील कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित