, April 6 -- मंत्री श्री यादव ने इस उपलब्धि के लिए उद्यान निदेशालय के निदेशक अभिषेक कुमार सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के किसानों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों और सभी संबंधित हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
श्री यादव ने बताया कि आईओडी के डायरेक्टर जनरल डॉ. वी.के.अग्निहोत्री, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने भी पत्र के माध्यम से निदेशालय की टीम को बधाई दी है और सस्टेनेबिलिटी एवं उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की है।उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार की ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र जल्द ही नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान बिहार सरकार द्वारा उद्यानिकी क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ राज्य के किसानों को नई दिशा और प्रेरणा देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित