, Oct. 2 -- समारोह में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से गांधी जी के जीवन, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, खादी एवं स्वदेशी जैसे विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को गांधी जी के विचारों से जोड़ना समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।
पद्मश्री श्रीमती राजकुमारी देवी 'किसान चाची' ने ग्रामीण महिलाओं, कृषि एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
पद्मश्री श्री अशोक कुमार विश्वास जी ने बिहार की पारंपरिक टिकुली कला के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भारतीय कला एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
डॉ. अजय कुमार पांडेय जी ने कला एवं मूर्तिकला के माध्यम से समाज में रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
वहीं पद्मश्री प्रोफेसर श्याम सुंदर शर्मा ने भारतीय कला, छापा चित्रकला एवं कला शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए नई पीढ़ी को कला एवं संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा खादी, स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।
बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड गांधी जी के विचारों - सत्य, अहिंसा, स्वदेशी एवं स्वावलंबन - को जन-जन तक पहुँचाने तथा बिहार में खादी एवं ग्रामोद्योग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित