, Feb. 26 -- बैठक में केंद्रीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए सचिव ने निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा से अधिक लंबित शिकायतों के लिए संबंधित कार्यपालक अभियंता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र में 8.42 प्रतिशत, पटना प्रक्षेत्र में 9.19 प्रतिशत, पूर्णिया प्रक्षेत्र में 5.30 प्रतिशत तथा भागलपुर प्रक्षेत्र में 7.47 प्रतिशत शिकायतें लंबित हैं, जबकि सीजीआरसी के अंतर्गत राज्य स्तर पर कुल लंबितता 8.11 प्रतिशत है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभागीय मुख्यालय स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन कर उन्हें फील्ड में भेजा जाएगा, जिससे ग्रीष्मकाल से संबंधित सभी तैयारियों की जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके ।
बैठक में विभागीय सचिव पंकज कुमार पाल, विशेष सचिव संजीव कुमार, अपर सचिव अरविंद कुमार, अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव नित्यानंद प्रसाद, अभय कुमार, सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता एवं विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित