, Aug. 17 -- मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा बीज विकास योजना, गन्ना यंत्रीकरण योजना, गन्ना नर्सरी योजना एवं गन्ना क्षेत्र विस्तार योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, आधुनिक कृषि तकनीक एवं यंत्रीकरण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज का उपयोग करें तथा कृषि विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गई वैज्ञानिक तकनीकों को अपने खेतों में अपनाएं।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल गन्ने का उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि गन्ना किसान को समृद्ध बनाना है। जब किसान समृद्ध होगा, तभी गांव मजबूत होगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और बिहार मजबूत होगा।कार्यक्रम के प्रथम तकनीकी सत्र में सहायक निदेशक ईख विकास, दरभंगा श्री अजित कुमार प्रसाद द्वारा गन्ना फसल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम, गन्ना यंत्रीकरण योजना, गन्ना नर्सरी योजना एवं बीज विकास योजना पर प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद ईख पदाधिकारी, लहेरियासराय, दरभंगा श्री पुष्कर राज द्वारा गुड़ इकाई योजना से संबंधित जानकारी दी गई।
ई. अनु.सं., पूसा, समस्तीपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवनीत कुमार ने बिहार में गन्ना खेती की नवीनतम तकनीक, गन्ना उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए उत्तम प्रभेद के महत्व तथा एकल गांठ बीज गुणक की आवश्यकता पर किसानों को जानकारी दी। वहीं डॉ. सी.के. झा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान विभाग, ई. अनु.सं., पूसा ने गन्ने की खेती में पोषक तत्व प्रबंधन एवं एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के संबंध में किसानों को वैज्ञानिक जानकारी दी।
कार्यक्रम में ईखायुक्त, गन्ना उद्योग विभाग, अनिल कुमार झा ने किसानों को मार्गदर्शन देते हुए गन्ना क्षेत्र के विकास, आधुनिक तकनीक के उपयोग एवं विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा स्वागत संबोधन एवं विभागीय गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कीट विज्ञान विभाग, ई. अनु.सं., पूसा द्वारा गन्ना फसल में कीट प्रबंधन विषय पर किसानों को जानकारी दी गई।
इसके बाद प्रगतिशील उन्नत कृषक अवधेश कुमार मिश्र ने गन्ने में अधिक उत्पादकता के लिये उन्नत खेती के अपने अनुभव साझा किए। वहीं प्रगतिशील उन्नत कृषक मिथिलेश कुमार राय ने प्लांटलेट्स पर आधारित गन्ने की खेती के लाभ के बारे में किसानों को जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित