, Sept. 27 -- रिपोर्ट के मुताबिक लालबेगिया में सिकरहना नदी का जलस्तर 60.10 मीटर, चटिया में गंडक का जलस्तर 67.72 मीटर तथा अहिरौलिया में बूढ़ी गंडक का जलस्तर 54.97 मीटर दर्ज किया गया। इन नदियों के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है।गंडक में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने और जलस्तर में और वृद्धि की आशंका को देखते हुए संग्रामपुर अंचल प्रशासन ने जन-धन और पशुधन की सुरक्षा तथा आधारभूत संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 24 घंटे पालीवार अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित