, Sept. 27 -- जिला पदाधिकारी ने संबंधित बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ एवं अन्य पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता होने पर स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।जिला पदाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को संवेदनशील छरकियों एवं तटबंधों की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित विभागों को पर्याप्त आपदा प्रबंधन संसाधन एवं आवश्यक उपकरण तैयार रखने को कहा गया।उन्होंने आपदा मित्रों को संवेदनशील तटबंधों एवं नदी के आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया, जिससे जलस्तर में होने वाले किसी भी बदलाव की तत्काल सूचना प्रशासन को मिल सके।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि गंडक नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए नदी एवं निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित