, June 4 -- मंत्री ने कहा कि राज्य में बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए आवासीय एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अनुभवी एवं प्रतिष्ठित संस्थाओं के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी, बल्कि शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।बैठक में एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड द्वारा राज्य में संभावित परियोजनाओं के क्रियान्वयन, तकनीकी सहयोग तथा निवेश संबंधी पहलुओं पर भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण एवं परियोजना प्रबंधन सेवाओं के लिए जाना जाता है।
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, बिहार राज्य आवास बोर्ड के एमडी निलेश देवरे तथा एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित