, Sept. 19 -- अरवल में 18 एवं 19 सितंबर 2026 के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेय पदार्थ/बेवरेज श्रेणी के खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई तथा संबंधित प्रतिष्ठानों की ऑनलाइन निरीक्षण प्रक्रिया पूरी की गई।बेगूसराय में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। दूध एवं दुग्ध उत्पाद तथा अन्य श्रेणियों से नमूने संग्रहित किए गए। प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं विधिक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गया में टिकारी अनुमंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मशरूम उत्पादन इकाई की प्री-रजिस्ट्रेशन जांच की गई। नियमानुसार पंजीकरण के लिए पात्र नहीं पाई गई इकाइयों को आवश्यक खाद्य सुरक्षा लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

कटिहार में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। पावर हाउस रोड, बिनोदपुर स्थित हरिहर बेकरी का भी निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त सी.जे.एम. साहिब/कोर्ट के पास स्थित सरिता आहारा एवं तेल मिल का निरीक्षण किया गया।

प्रतिष्ठानों को हाइजीन एवं सैनिटेशन बनाए रखने तथा फिफो नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि परिसर की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण निदेशालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन, बिना आवश्यक लाइसेंस/पंजीकरण के खाद्य कारोबार तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के निर्माण या बिक्री के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

राज्य में आम लोगों के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए औचक निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं प्रवर्तन कार्रवाई का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित