, Sept. 18 -- समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं ऑनलाइन प्री-इंस्पेक्शन किया गया। संबंधित रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी गई।जमुई में विभिन्न प्रतिष्ठानों सेखाद्य नमूने जांच के लिए संयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, अगमकुआं, पटना भेजे गए। प्रतिष्ठानों को फिफो नियम का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया।

बांका एवं कटिहार के साथ ही भागलपुर के सुल्तानगंज क्षेत्र में विभिन्न होटल एवं भोजनालयों का निरीक्षण किया गया। स्टाफ को एप्रन एवं हेयर नेट का उपयोग करने, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सुल्तानगंज में लगभग 72 किलोग्राम खराब पनीर जब्त कर नष्ट कराया गया।

गयाजी में खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। बार-बार उपयोग किए जा रहे खराब तेल को नष्ट कराया गया। शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों तथा खाद्य एवं अखाद्य वस्तुओं को अलग-अलग रखने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित