, Oct. 1 -- खाद्य संरक्षा अधिकारियों द्वारा शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, खगड़िया, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, गया, अरवल, भागलपुर, बांका, कटिहार, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, बेगूसराय, सहरसा, सुपौल, छपरा, पूर्वी चंपारण, पटना, मुंगेर, पूर्णिया, मधेपुरा, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर एवं भोजपुर सहित विभिन्न जिलों में निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की गई।खाद्य सुरक्षा एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक विभिन्न खाद्य श्रेणियों के 812 से अधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए गए हैं। इनमें दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद, मिठाई, अनाज एवं दाल, मसाले एवं सॉस, बेवरेज, खाद्य तेल, स्ट्रीट फूड, बेकरी एवं अन्य खाद्य श्रेणियों के नमूने शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान पनीर, खोवा, पेड़ा, दूध, दही, घी, मक्खन, दाल, चावल, आटा, मैदा, मसाले, खाद्य तेल, मिठाइयां तथा विभिन्न पेय पदार्थों, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस एवं पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने संग्रहित किए गए। संग्रहित नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद्य प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा गया है।

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अशुद्ध, मिलावटी, संदूषित एवं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। खराब पनीर, छेना, पेड़ा, सोनपापड़ी, कोल्ड ड्रिंक्स, सॉस सहित अन्य खाद्य पदार्थों को मौके पर नष्ट कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित