, Oct. 24 -- 21 अक्टूबर को पटना के विभिन्न केएफसी, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट प्रतिष्ठानों में भी जांच अभियान चलाया गया। बुद्ध मार्ग स्थित बारबेक्यू नेशन में 30 किलोग्राम दुर्गंधयुक्त पनीर और 4 किलोग्राम चावल जब्त कर नष्ट किए गए, जबकि 15 किलोग्राम पैक्ड चिकन के उपयोग पर रोक लगाई गई। फ्रेजर रोड स्थित बारबेक्यू नेशन में ब्रेड के पैकेट में कीड़े पाए गए और 20 लीटर जला हुआ तेल जब्त कर नष्ट कराया गया। बोरिंग कैनाल रोड स्थित केएफसी में औद्योगिक उपयोग के 835 प्लास्टिक गिलासों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई। अन्य प्रतिष्ठानों में भी साफ-सफाई और भंडारण संबंधी कमियां मिलने पर 14 दिनों का सुधार नोटिस जारी किया गया।22 अक्टूबर को पटना के ब्लिंकिट स्टोर में 40 लीटर एक्सपायरी अमूल दूध जब्त कर नष्ट किया गया। वहीं, एसके नगर स्थित 9 टू 9 स्टोर से 120 लीटर एक्सपायरी घी, 49 किलोग्राम आटा, 6 किलोग्राम मसाले और 49 किलोग्राम मैदा जब्त कर नष्ट कराया गया।
पटना के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी खाद्य संरक्षा विभाग ने व्यापक जांच अभियान चलाया। पिछले तीन माह के दौरान रोहतास में 41, सारण में 40, गोपालगंज में 37, सीवान में 27, गया में 26, वैशाली में 24, मुजफ्फरपुर में 20, भागलपुर एवं पश्चिम चंपारण में 18-18, पूर्णिया में 16, भोजपुर एवं समस्तीपुर में 15-15 तथा दरभंगा एवं पूर्वी चंपारण में 14-14 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
इसी प्रकार अरवल एवं कैमूर में 13-13, कटिहार में 12, मधुबनी, सहरसा और सीतामढ़ी में 10-10, खगड़िया में 7, सुपौल में 6, बेगूसराय में 5, अररिया, औरंगाबाद, मधेपुरा तथा नालंदा में 4-4 प्रतिष्ठानों की जांच हुई। बांका, बक्सर एवं जहानाबाद में 3-3, जमुई, लखीसराय एवं मुंगेर में 2-2 तथा किशनगंज एवं नवादा में एक-एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण दर्ज है। रिपोर्ट में शेखपुरा एवं शिवहर जिले में इस अवधि के दौरान निरीक्षण की संख्या शून्य दर्ज की गई है।
वैशाली जिले में विशेष अभियान के तहत बिना वैध लाइसेंस के संचालित इकाइयों से कुल 22,992 लीटर पैकेज्ड पेयजल जब्त किया गया। वहीं, बिदुपुर प्रखंड के दो प्रतिष्ठानों से 328 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त कर नष्ट किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 85,280 रूपये था। सुपौल में भी 1560 बोतल पैकेज्ड पेयजल पर विनिष्ठ की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित