पटना , अगस्त 23 -- क्षाबंधन को लेकर सरकार के स्तर से महिलाओं के लिए खास पहल की गई है। महिलाओं के सुविधायुक्त परिवहन के लिए खासतौर से एसी पिंक बस का परिचालन शुरू किया गए है।

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत बिहार को एसी युक्त इलेक्ट्रिक बसे मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इनमें पांच बसे अब राजधानी पटना और इसके आसपास के शहरों को जोड़ते हुए महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक बस का संचालन शुरू हो गया है।

ये सभी बस लो फ्लोर और बैटरी चालित हैं, जिससे महिलाओं को आराम के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार, इन पांच एसी ई-पिंक बसों में से दो-दो बसें पटना से पालीगंज और बेली रोड के कमरूट पर चल रही हैं, जबकि एक बस पटना से बिहटा की ओर जा रही है।

पथ निर्माण निगम के अनुसार , बिहार को कुल 400 एसी इलेक्ट्रिक बसे मिलनी हैं, जिनमें से 50 पिंक बसें महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित की जाएंगी। एसी सुविधा के कारण गर्मी के मौसम में भी महिलाओं का सफर आरामदायक रहेगा। इलेक्ट्रिक होने के कारण ये बसें प्रदूषण कम करने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होंगी। वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में 100 पिंक बसें पहले से संचालित हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित