पटना , जुलाई 09 -- ारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने राज्य सरकार से बिहार को अकाल क्षेत्र घोषित करने तथा अकाल में मिलने वाली सभी सुविधाएं आम जनता को उपलब्ध कराने की मांग की है।भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा किराज्य में सामान्य से 56 प्रतिशत कम वर्षा होने के कारण धान की रोपनी बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार में धान का बिचड़ा सूख रहा है, जबकि दक्षिण बिहार में धान की बुआई प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से सूखे की स्थिति से निपटने के लिए अब तक कोई ठोस तैयारी नहीं की गई है।उन्होंने सरकार से किसानों को खेती के लिए 24 घंटे नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने तथा डीजल पर अनुदान देने की तत्काल घोषणा करने की मांग की।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने में भी सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश कम होने का अनुमान जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिण बिहार में बहुत कम बारिश की संभावना है मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 01 जून 2027 से 06 जुलाई 2026 तक बिहार में 102.3 एम लएम बारिश हुई। इस दौरान सामान्य बारिश 230.1 एमएम होनी चाहिए थी। जुलाई महीने में अभी तक 15 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य (66.8 एम एम) से 77 फीसद कम है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य सरकार से किसानों के कृषि ऋण माफ करने, डीजल पर अनुदान देने, सभी नहरों में पानी उपलब्ध कराने, किसानों को मुआवजा देने और पशु के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित