, July 23 -- बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा उपलब्ध विवरण के अनुसार न्यू कैरावैन बीआर01पीएस7758 के अंतर्गत विभिन्न तिथियों में कई यात्राएँ संचालित की गईं, जिनसे कुल Rs.7,03,285 का राजस्व प्राप्त हुआ। इसमें 24.01.26 से 11.07.26 तक की बुकिंग/यात्राएँ शामिल हैं। इन यात्राओं में प्राप्त आय न्यूनतम Rs.20,783 से लेकर Rs.1,25,755 रु. तक रही है। इसी प्रकार न्यू कैरावैन-बीआर01पीएस7759 के अंतर्गत भी कई बुकिंग दर्ज की गई हैं, जिनसे कुल Rs.4,19,494 का राजस्व प्राप्त हुआ। इस श्रेणी में 26.03.26 से 16.06.26 तक की यात्राओं से न्यूनतम न्यूनतम Rs.20,223 से Rs.1,43,658 की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार दोनों वाहनों से प्राप्त कुल आय Rs.11,22,779 है, जो इस सेवा की बढ़ती मांग और लोकप्रियता को दर्शाती है।
आरामदायक रेकलाइनर सीटों, टीवी से युक्त स्लीपर सीटों, रसोईघर, स्नानघर व शौचालय से युक्त कैरावैन बस सेवा केवल एक यात्रा-सुविधा नहीं, बल्कि बिहार पर्यटन को सशक्त बनाने वाला एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है। पर्यटक इसकी आरामदायक व्यवस्था, सुरक्षित यात्रा और पर्यटन स्थलों तक सहज पहुंच के कारण इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे न केवल राज्य के पर्यटन विकास को गति मिल रही है, बल्कि सरकार के राजस्व में भी निरंतर वृद्धि हो रही है।
बिहार पर्यटन विभाग आधुनिक पर्यटन सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए कैरावैन बस सेवा भविष्य में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विभाग इस सेवा के विस्तार, बेहतर प्रबंधन और पर्यटकों के अनुभव को और समृद्ध करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा कैरावैन के लिए परिवहन दर सूची निर्धारित की गई है। फोन नंबर 0612-2222622 या बुकिंग काउंटर मो. नं. 08544418309 पर संपर्क कर बुकिंग किये जा सकते हैं। आउट स्टेशन बुकिंग के लिए कैरावैन की बुकिंग दर 75 रुपये प्रति किमी है, जो न्यूनतम 250 किमी की बुकिंग के लिए देय है। आउट स्टेशन बुकिंग के लिए रात्रि विश्राम की दर 500 रु. प्रति रात्रि निर्धारित है। वहीं स्थानीय बुकिंग के लिए अधिकतम 12 घंटे/75 किमी का टैरिफ Rs.11,000 निर्धारित किया गया है।
निगम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि बुकिंग में जीएसटी दर भी लागू होगा तथा टॉल टैक्स व पार्किंग भी अतिरिक्त देय होंगे। बुकिंग से पूर्व दरों की जानकारी यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही है ताकि सेवा में पारदर्शिता बनी रहे और पर्यटक अपनी आवश्यकता के अनुसार योजना बना सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित