, June 21 -- विभाग के अनुसार कैरावैन राज्य में पर्यटन को नई दिशा दे रही है। एक ही यात्रा में आरामदायक आवागमन, आधुनिक सुविधाएं और कई पर्यटन स्थलों के भ्रमण की सुविधा मिलने से पर्यटक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि बिहार की यह पहल देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है। कैरावैन न केवल बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन, रोजगार और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। आने वाले दिनों में इस तरह के और आकर्षक टूर पैकेज शुरू होने की संभावना है, जिससे बिहार पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकती है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन को नई दिशा देने के लिए दो आधुनिक कैरावैन बसें खरीदी हैं। इन बसों की कुल लागत लगभग दो करोड़ 18 लाख रुपये है। भारत बेंज चेसिस पर बनी प्रत्येक कैरावैन बस में 08 लोगों के बैठने की क्षमता तथा 04 स्लीपर बेड हैं, जो दो परिवारों के आरामदायक सफर के लिए काफी है। बस में चार 360 डिग्री रिवॉल्विंग चेयर, एक सोफा, बाथरूम, किचन, टीवी, कैंपिंग के लिए जेनसेट और कैनोपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रत्येक स्लीपर बेड पर रीडिंग लाइट और टीवी भी लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा और एसओएस बटन की व्यवस्था की गई है। पर्यटक इन कैरावैन बसों को 75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से न्यूनतम 250 किलोमीटर के लिए बुक कर सकते हैं, जिसमें पांच प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त होगा। देशी-विदेशी पर्यटक बिहार समेत देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण इन बसों से आरामदायक तरीके से कर सकेंगे।
इसकी बुकिंग दरोगा राय पथ स्थित बीएसटीडीसी कार्यालय सीख हेरिटेज भवन, कौटिल्य विहार काउंटर या मोबाइल नंबर 8544418209 पर की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित