पटना, जुलाई 26 -- ्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत सीतामढ़ी जिले में 'एकल उपयोग प्लास्टिक' अपशिष्ट से टेबल-बेंच निर्माण की अभिनव 'वेस्ट टू वेल्थ' (कचरा से संसाधन) पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इस पहल का उल्लेख करते हुए इसे पूरे देश के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। सीतामढ़ी और ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के इस नवाचार को राष्ट्रीय मंच से सराहना मिलने से राज्य सरकार द्वारा 'अपशिष्ट प्रबंधन' एवं 'कचरा' को 'संसाधन' में बदलने की पहलों को बल मिला एवं नई उत्साह का संचार हुआ है।
एकल उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक विशेष रूप से जिस पॉलीथीन के थैले, पॉली पाउच इत्यादि जिसमें लोग बाजार से फल, सब्जी, घरेलू सामग्री इत्यादि लाते हैं, ये पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती हैं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत नवाचारी पहल में एकल उपयोग प्लास्टिक का पुनर्चक्रण कर आकर्षक, मजबूत, टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल बेंच डेस्क एवं अन्य उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं।
एक बेंच के निर्माण में लगभग 40 किलोग्राम सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग होता है। इन बेंचों को सरकारी विद्यालयों, पार्कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किया जा रहा है। यह पहल न केवल प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित