पटना , अक्टूबर 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं 'बिहारकेसरी' डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए कहा कि बिहार के विकास, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए उनके किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
श्री चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बिहार के विकास, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान के लिए उनके किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
डॉ. श्रीकृष्ण सिंह का जन्म 21 अक्टूबर 1887 को तत्कालीन मुंगेर जिले के मौर गांव में हुआ था, जो वर्तमान में शेखपुरा जिले में स्थित है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. सिंह 20 जुलाई 1937 को बिहार प्रांत के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे। उस समय प्रांतीय सरकारों के प्रमुख को प्रधानमंत्री कहा जाता था। स्वतंत्रता के बाद वह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बने और 31 जनवरी 1961 को अपने निधन तक इस पद पर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित