पटना , अक्टूबर 09 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2030-31 तक मखाना का निर्यात बढ़ाकर 30 हजार मीट्रिक टन करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार का मखाना 20 से अधिक देशों के बाजारों तक पहुंच चुका है और सरकार इसे वैश्विक सुपरफूड के रूप में स्थापित करने के लिए मखाना की खेती का क्षेत्रफल दोगुना करने, उत्पादन बढ़ाने तथा प्रसंस्करण एवं निर्यात सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयासरत है।

श्री सिन्हा ने बताया कि देश के कुल मखाना उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी करीब 80 से 85 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत से 7,200 मीट्रिक टन से अधिक मखाना और इसके मूल्यवर्धित उत्पादों का 20 से अधिक देशों में निर्यात किया गया, जिससे 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय हुई। अमेरिका, मध्य-पूर्व और अफ्रीका सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय मखाना की मांग बढ़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित