, May 23 -- मंत्री ने बताया कि होटल के निर्माण का जिम्मा कुमार इन्फ्राट्रेड इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि 1.51 एकड़ भूमि पर बन रहे इस होटल में कुल 100 कमरे होंगे। इस शानदार पांच सितारा होटल का निर्माण कार्य अगले तीन वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री श्री गुप्ता गांधी मैदान के पास नवनिर्मित पटना हाट भी पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए बताया कि 48.96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस हाट को तीन मंजिला इम्पोरियम के रूप में विकसित किया जाएगा।

हाट में अंडरग्राउंड और सर्फेस पार्किंग की सुविधाएं होंगी। इनमें दो रेस्टोरेंट, बच्चों और युवाओं के लिए गेम जोन, आग से बचाव के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर अलार्म, लिफ्ट, जल टंकी, सीसीटीवी निगरानी, सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं होंगी। पूरी संरचना के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। इसे आगामी 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मंत्री को निर्माणाधीन स्तिथि से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित