, May 20 -- बैठक में विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने मंत्री श्री गुप्ता का स्वागत किया तथा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागीय संरचना, कार्यप्रणाली और संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की अद्यतन स्थिति तथा उन पर होने वाले व्यय का भी विवरण प्रस्तुत किया। विशेष सचिव सह निदेशक उदयन मिश्रा ने मंत्री श्री गुप्ता को बुद्ध सर्किट, ईको सर्किट, सिख सर्किट, जैन सर्किट, रामायण सर्किट, सूफी सर्किट, शिव शक्ति सर्किट और गांधी सर्किट से जुड़े पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। साथ ही पर्यटन नीति, होम स्टे नीति तथा ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग नीति के बारे में भी अवगत कराया।

बैठक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर, संयुक्त सचिव इंदु कुमारी, महाप्रबंधक चंदन चौहान, संयुक्त निदेशक राजेश रौशन, उप सचिव देव श्री, उप सचिव नेहा कुमारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित