पटना , अगस्त 18 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी 19 अगस्त को 'बिहार की संवेदनहीन और अकर्मण्य सरकार' के खिलाफ लोकभवन मार्च करेगी।

श्री यादव ने कहा कि बिहार की सम्राट चौधरी सरकार छात्रों के हितों के मामले में पूरी तरह संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों छात्र आंदोलन के दौरान सिवान तथा जहानाबाद में हुए गोली कांड की न्यायिक जांच के अब तक आदेश नही दिए गए हैं।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सवाल पूछते हुए कहा कि सिवान में पुलिस को भीड़ नियंत्रण के लिए एके-47 किसने दिए। उन्होंने कहा कि सिपाही पर कार्रवाई कर सरकार पल्ला झाड़ना चाहती है, जबकि वास्तविक कसूरवार वह है, जिसने उसके हाथ मर एके-47 देने के साथ गोली चलाने का आदेश दिया।उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र इस मामले में संबंधित उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई करने के साथ इस घटना का खुलासा करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित