पटना , सितंबर 29 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने कहा है कि बिहार की सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा और विभिन्न धर्मों एवं संस्कृतियों के प्रति सम्मान की भावना देश की बड़ी ताकत है।
राज्यपाल ने कहा कि इसे बनाए रखना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और यही ताकत विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाएगी।
श्री हसनैन ने मंगलवार को खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी के सभागार में 'महात्मा गांधी और भाषा, साहित्य व संस्कृति के बारे में उनका नजरिया' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज की दुनिया में सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास बहुत बड़ी ताकत हैं।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी बिहार की इस विशेषता को महसूस किया था। चंपारण से गांधीजी के आंदोलन की शुरुआत तथा पटना सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों से उनका जुड़ाव इसका प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित