, Nov. 7 -- दरअसल, बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हुए चुनाव में जदयू ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे केवल पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में ही सफलता मिली। यहां पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे। वहीं, तिरहुत स्नातक, सारण शिक्षक और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में जदयू प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी के भीतर असंतोष और सहयोगी दलों के साथ चुनावी तालमेल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

चुनाव में हार के कारणों का पता लगाने के लिए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पांच नवंबर को पटना में पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की थी। इसमें चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनी गयीं। पराजित प्रत्याशियों ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेताओं से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने और भीतरघात की शिकायत की। वहीं, पटना स्नातक सीट से विजयी नीरज कुमार ने भी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लिखित शिकायत सौंपी।

समीक्षा बैठक के बाद जदयू नेतृत्व ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिये हैं। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भाजपा के साथ गठबंधन में किसी तरह की दरार से इनकार करते हुए दोनों दलों के रिश्ते को फेविकोल की तरह मजबूत बताया है। इसके बावजूद चुनाव परिणाम के बाद दोनों दलों के बीच राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर समन्वय को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

भाई वीरेंद्र का ताजा बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि विधान परिषद चुनाव में जदयू को तीन सीटों पर मिली हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, राजद नेता ने बिहार की राजनीति में होने वाले कथित खेला को लेकर कोई स्पष्ट समय सीमा या संभावित घटनाक्रम का खुलासा नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित