पटना , नवम्बर 07 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता शंभू नाथ सिन्हा ने शनिवार को कहा है कि नदियों में गाद के प्रभावी प्रबंधन को लेकर केंद्र और बिहार सरकार के बीच हुआ समझौता राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की यह पहल भविष्य में देश के अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय मॉडल साबित होगी।
श्री सिन्हा ने आज जारी बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बाढ़ और सुखाड़ की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के उद्देश्य से नदियों में जमा गाद के प्रबंधन की जो दूरदर्शी परिकल्पना की थी, वह अब धरातल पर साकार होती दिखाई दे रही है। उनकी इस सोच का उद्देश्य नदियों की जलधारण क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ निकाली गई गाद का उपयोग विकास एवं निर्माण कार्यों में करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित