, Sept. 26 -- इसके विपरीत गंगा नदी के अधिकांश निगरानी स्थलों पर जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है। वाराणसी, बक्सर, दीघा, गांधी घाट, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव और फरक्का में गंगा का जलस्तर नीचे आया है। हालांकि प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रयागराज में सुबह जलस्तर 77.48 मीटर दर्ज किया गया।
जल संसाधन विभाग के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार वीरपुर बैराज से कोसी में 3,10,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पिछले दिन रात आठ बजे यहां से 2,81,795 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इस तरह डिस्चार्ज में वृद्धि दर्ज की गयी है।
इसी तरह वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक में 2,73,600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पिछले दिन रात आठ बजे यह मात्रा 1,50,200 क्यूसेक थी। गंडक के डिस्चार्ज में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
वहीं, इंद्रपुरी बैराज से सोन नदी में पानी का बहाव घटा है। सुबह आठ बजे यहां से 37,050 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, जबकि पिछले दिन रात आठ बजे डिस्चार्ज 44,114 क्यूसेक था।
जल संसाधन विभाग के आंकड़ों से स्पष्ट है कि उत्तर बिहार में कोसी, गंडक और बागमती के बढ़ते जलस्तर के बीच नदी किनारे के इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग बिहार की नदियों और प्रमुख बैराजों के जलस्तर एवं डिस्चार्ज की नियमित निगरानी कर रहा है।
इसके विपरीत गंगा नदी के अधिकांश निगरानी स्थलों पर जलस्तर में कमी दर्ज की गयी है। वाराणसी, बक्सर, दीघा, गांधी घाट, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव और फरक्का में गंगा का जलस्तर नीचे आया है। हालांकि प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रयागराज में सुबह जलस्तर 77.48 मीटर दर्ज किया गया।
जल संसाधन विभाग के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार वीरपुर बैराज से कोसी में 3,10,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पिछले दिन रात आठ बजे यहां से 2,81,795 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इस तरह डिस्चार्ज में वृद्धि दर्ज की गयी है।
इसी तरह वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक में 2,73,600 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। पिछले दिन रात आठ बजे यह मात्रा 1,50,200 क्यूसेक थी। गंडक के डिस्चार्ज में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित