, Aug. 21 -- श्री राम ने इस दौरान द्विपक्षीय संवाद पर जोर दिया और आगत सभी प्रशिक्षुओं से उनके अनुभव और प्रशिक्षण को लेकर उनकी आकांक्षाओं को भी समझने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक संदर्भों को रखते हुए कांग्रेस की विचारधारा और आदर्शों पर विशेष जोर देते हुए आगत प्रखंड अध्यक्षों से प्रश्नोत्तरी भी किया।प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी संयोजक प्रो. रंजीत मिश्र ने कहा कि यह पांचवां प्रशिक्षण शिविर है और लगभग सभी जिलों के प्रखंड अध्यक्षों का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है,लेकिन 20 जिलों के ऐसे प्रखंड अध्यक्षों को इस प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया है जो पहले के प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हो सकें थे, वें भी शामिल हुए हैं और संगठन सृजन अभियान द्वारा चयनित नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों को दो दिनों तक सात राजनीतिक सत्रों में कांग्रेस के उद्भव से लेकर संघर्ष तक को समावेशित करेंगे। साथ ही प्रभात फेरी, गांधी भजन के साथ मनोरंजन के लिए भी अलग से सत्र संचालित होंगे। प्रखंड अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का आज पहला दिन है जिसमें चार सत्रों और संध्या में सांस्कृतिक सत्र का संचालन किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर का संचालन संयोजक प्रो. रंजीत मिश्र और सत्रों का संचालन प्रशिक्षक राजकुमार मीणा ने किया। इस दौरान आगत विद्वत जनों ने सत्रों को संबोधित किया।

प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, पंकज यादव, डॉ. अमन कुमार, सत्येंद्र नारायण, अरविंद शर्मा, डॉ अनिता कुमारी, पूनम यादव, डॉ शशि शेखर, शैलेन्द्र मिश्र सहित अन्य प्रमुख नेतागण भी शामिल हुए।

ई सुरेन्द्र यादव, संजय यादव, सूरज राय, मिथिलेश कुमार, मो. जिशान, आनंद पाल, रविन्द्र राम, कमलेश राम, रोहिते मेहता, विनय सिंह, नंदकिशोर यादव, जयप्रकाश पाठक, धरक्षण राम सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित