, Sept. 25 -- कार्यक्रम के दौरान प्रो. (डॉ.) पीयूष साहनी, पूर्व प्रमुख, जीआई सर्जरी, एम्स नई दिल्ली एवं एकेडमिक डायरेक्टर, सी.एल.बी.एस., नई दिल्ली का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं प्रो. (डॉ.) सुभाष गुप्ता, चेयरपर्सन, सेंटर फॉर लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, नई दिल्ली भी समारोह में उपस्थित थे।स्थापना दिवस समारोह में अवार्ड एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धियों के लिए छह फैकल्टी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एम्स पटना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) श्री नीलोत्पल बल, डीन (एकेडमिक्स) प्रो. (डॉ.) पूनम प्रसाद भदानी सहित वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी, नर्सिंग अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
स्थापना दिवस समारोह में एम्स पटना के संस्थापक एवं प्रथम निदेशक प्रो. (डॉ.) गिरिश कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। संस्थान की स्थापना और शुरुआती विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। हाल ही में एम्स पटना से सेवानिवृत्त हुए डॉ. उमेश कुमार भदानी को भी संस्थान में उनके योगदान और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
एम्स पटना का 15वां स्थापना दिवस संस्थान की अब तक की उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ बिहार में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, शोध, नवाचार और जनसेवा को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने के संकल्प का अवसर भी बना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित