, July 31 -- नई सेमिनार रूम एवं स्किल लैब को आधुनिक ऑडियो वीडियो सुविधाओं, इंटरैक्टिव शिक्षण व्यवस्था और कौशल आधारित प्रशिक्षण संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। यह सुविधा चिकित्सकों और विद्यार्थियों के लिए सीखने, शोध करने और नवीन तकनीकों को अपनाने का एक सशक्त मंच बनेगी जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।इस पहल की परिकल्पना सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जगजीत कुमार पांडेय द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य सर्जिकल शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा विभाग में अकादमिक उत्कृष्टता एवं शोध गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
उद्घाटन समारोह में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डीन (रिसर्च) प्रो. डॉ. संजय पांडेय, डीन (एकेडमिक्स) प्रो. डॉ. पूनम प्रसाद भदानी, एनेस्थिसियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार भदानी तथा उप निदेशक (प्रशासन) निलोत्पल बल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जगजीत कुमार पांडेय, सहायक प्राध्यापक डॉ. एफ्रेम आर., डॉ. तशबीहुल अज़हर एवं डॉ. प्रवीण कुमार सहित संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य, चिकित्सक, रेजिडेंट्स, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया। यह पहल मरीजों के प्रति एम्स पटना की संवेदनशील एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सेमिनार रूम एवं स्किल लैब का शुभारंभ एम्स पटना की उस दूरदर्शी सोच का प्रतीक है जिसके तहत चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी सेवाओं को एक साथ सशक्त किया जा रहा है। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, अत्याधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट अकादमिक वातावरण के माध्यम से एम्स पटना पूर्वी भारत में कैंसर उपचार और सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं के अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी पहचान को निरंतर मजबूत कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित