, Sept. 26 -- कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण पहलू चिकित्सकों और नवाचारकर्ताओं के बीच सीधा संवाद रहा । चिकित्सकों ने अपने अनुभव और मरीजों की वास्तविक जरूरतों को साझा किया वहीं नवाचारकर्ताओं ने बताया कि नई तकनीक इन जरूरतों को पूरा करने में किस तरह मदद कर सकती है।इस अवसर पर एम्स पटना-बीएफआई नवाचार केंद्र की वेबसाइट और पहली अर्धवार्षिक पत्रिका "एम्स पटना का नवाचार तंत्र" का भी शुभारंभ किया गया। पत्रिका में एम्स पटना में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई है। इसमें महिला स्वास्थ्य पर विकिरण चिकित्सा विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रितांजलि सिंह का विशेष संदेश भी शामिल है।

भारत मेडटेक एसेंट का उद्देश्य नए स्वास्थ्य उत्पादों को प्रयोगशाला और विचार के स्तर से आगे ले जाकर वास्तविक चिकित्सकीय जरूरतों और मरीजों तक पहुंचने योग्य समाधान से जोड़ना है।

एम्स पटना ऐसे वातावरण को विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है जहां मरीज की जरूरत से नया विचार जन्म ले, नया विचार नवाचार बने और नवाचार बेहतर स्वास्थ्य सेवा का माध्यम बने।

भारत मेडटेक एसेंट का यह कार्यक्रम इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए चिकित्सा, अनुसंधान और तकनीक को एक मंच पर लाने की पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित