, May 27 -- आपातकालीन चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. दिवेंदु भूषण के नेतृत्व में जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। एम्स पटना के ओपीडी फोयर क्षेत्र में हीट स्ट्रोक से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही लोगों के बीच गमछे का वितरण कर अत्यधिक गर्मी से बचाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने की सलाह दी। वहीं उपनिदेशक (प्रशासन) नीलोत्पल बल ने आपातकालीन परिस्थितियों में जनजागरूकता और तैयारी के महत्व पर बल दिया।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. प्रशांत कुमार सिंह ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

कार्यक्रम के माध्यम से एम्स पटना के आपातकालीन चिकित्सा विभाग ने सामुदायिक जागरूकता, आपातकालीन तैयारी एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित