, July 18 -- समारोह में उप निदेशक (प्रशासन) नीलोत्पल बल तथा डीन (अकादमिक) प्रो. पूनम प्रसाद भदानी भी उपस्थित थे।समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि सरकारी संस्थानों में आरक्षण नीति एवं रोस्टर प्रणाली का सही और पारदर्शी क्रियान्वयन सुशासन, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यशाला में अर्जित ज्ञान को अपने दैनिक प्रशासनिक कार्यों में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के क्षमता संवर्धन कार्यक्रम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ संस्थागत सुशासन को भी नई मजबूती प्रदान करते हैं।

प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक एवं उपयोगी बताते हुए इसकी मुक्त कंठ से सराहना की। उनका मानना था कि कार्यशाला में प्राप्त प्रशिक्षण से रोस्टर तैयार करने, आरक्षण संबंधी प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन तथा भर्ती प्रक्रियाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी। यह प्रशिक्षण भविष्य में एम्स पटना की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त, दक्ष एवं नियमसम्मत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित