, July 13 -- संस्थान में लगभग 1,000 बिस्तरों, 40 से अधिक स्पेशियलिटी एवं सुपर स्पेशियलिटी विभागों के साथ ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ट्रॉमा केयर तथा क्रिटिकल केयर मेडिसिन सहित अनेक क्षेत्रों में उन्नत चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। अत्याधुनिक जांच सुविधाओं, आधुनिक प्रयोगशालाओं तथा बहु-विषयक विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीमों के सहयोग से एम्स पटना एक ही परिसर में समग्र एवं साक्ष्य-आधारित उपचार प्रदान करता है।इस सूचीबद्धता से ईसीएचएस पॉलीक्लीनिकों और एम्स पटना के बीच रेफरल प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे विशेषज्ञ उपचार तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित होगी, उपचार में होने वाली अनावश्यक देरी और यात्रा की आवश्यकता कम होगी तथा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और अधिक सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि एम्स पटना सदैव राष्ट्र की सेवा करने वाले वीर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ईसीएचएस के साथ यह साझेदारी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को उनके घर के निकट विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पूर्वी भारत में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के अग्रणी संस्थान के रूप में एम्स पटना की भूमिका को और अधिक सशक्त करेगी।
एम्स पटना और ईसीएचएस के बीच यह साझेदारी पूर्व सैनिक समुदाय को सुलभ, किफायती एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को और अधिक आसान बनाएगी, उपचार की निरंतरता को मजबूत करेगी तथा राष्ट्र की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को गरिमापूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित