, Sept. 6 -- क्षेत्रीय दौर में विजेता टीम को Rs.60,000, जबकि उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमशः Rs.40,000 और Rs.20,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। चौथे से छठे स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को Rs.8,000 प्रदान किए जाएंगे।पटना क्षेत्रीय दौर की शीर्ष दो टीमें राष्ट्रीय सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्रत्येक क्षेत्रीय सेमीफाइनल से शीर्ष दो टीमें राष्ट्रीय फाइनल में प्रवेश करेंगी। राष्ट्रीय सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन क्रमशः 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को एनटीपीसी के पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट,नोएडा में किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम को Rs.1 लाख, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को क्रमशः Rs.60,000 और Rs.40,000 प्रदान किए जाएंगे। चौथे से छठे स्थान की टीमों को Rs.16,000 प्रत्येक, जबकि शेष 12 फाइनलिस्ट टीमों को Rs.8,000 प्रत्येक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इलेक्ट्रॉन क्विज एनटीपीसी की युवा प्रतिभाओं के साथ जुड़ने और विद्यार्थियों में ज्ञान, जिज्ञासा, तार्किक क्षमता, टीमवर्क तथा व्यवसाय एवं प्रबंधन की समझ विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है।

एनटीपीसी विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है तथा इसकी कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 91 गीगावाट से अधिक है। इलेक्ट्रॉन क्विज जैसे आयोजनों के माध्यम से एनटीपीसी देश के युवा वर्ग के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने के साथ-साथ भावी पेशेवरों एवं नेतृत्वकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित