, Sept. 27 -- बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक चंदन चौहान ने स्वागत संबोधन में कहा कि पर्यटन केवल एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा नहीं, बल्कि संस्कृतियों, परंपराओं और सभ्यताओं को जोड़ने वाला सेतु है। यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित परिचर्चा में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रीडिजाइन टूरिज्म' विषय पर विशेषज्ञों ने पर्यटन में तकनीक की संभावनाओं पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम का समापन मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। कलाकारों ने बिहार की समृद्ध लोक परंपरा, कला, संस्कृति और विरासत को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की विविध सांस्कृतिक विरासत और लोक कला की समृद्ध परंपरा को भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

मौके पर बीआईए अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, योरहेरिटेज की निदेशक सुश्री रचना प्रियदर्शी, एनआईटी पटना के प्रोफेसर डॉ. ज्योति प्रकाश सिंह, आईआईटी बिहटा के प्रोफेसर डॉ. सम्राट मंडल, बिहार चैप्टर के चेयरमैन प्रभात कुमार, पनास ग्रुप के महाप्रबंधक गिरीश सिन्हा समेत पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित