, Sept. 26 -- श्री सर्राफ ने कहा कि आज बिहार विकसित और समृद्ध राज्य बनने की ओर अग्रसर है और इसका श्रेय नीतीश कुमार जी को जाता है। उन्होंने व्यवसायी समाज को एक ओर भयमुक्त बिहार दिया तो दूसरी ओर आधारभूत संरचनाओं का विकास कर व्यापारिक गतिविधियों को गति देने का काम किया। इसी का परिणाम है कि बिहार में कारोबारी दिन दूनी रात चैगुनी तरक्की कर रहे हैं और उत्साह के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व भी निभा रहे हैं।उन्होंने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किए जा रहे कामकाज की भी सराहना की और कहा कि अब मंत्रालय का काम जमीनी स्तर दिख रहा है। श्री सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में जुटी है। वहीं, बिहार में श्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आदर्श पर चलते हुए नीतीश कुमार के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
इस मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद तोदी, विजय किशोरपुरिया, कमल नोपानी, रामलाल खेतान, एसबीआई एजीएम अभिषेक सिन्हा,राकेश बंसल, डाॅ. संजय संथालिया, बासु सर्राफ, विष्णु सुरेका, रंदीप झुनझुनवाला, अंजनी सुरेका, राजेश बजाज, अभिषेक लोहिया, विकास वैरोलिया, विनोद अग्रवाल, मुकेश जैन समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित