, Sept. 19 -- केवटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने जीविका दीदियों से अपने आजीविका कार्यों को विस्तार देने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।आमसभा में समिति की पिछली अवधि की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गयी तथा सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने और आजीविका गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं टिकाऊ बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह एवं जीविका से जुड़ने के बाद उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और बचत, समूह सहयोग तथा आजीविका गतिविधियों के विस्तार से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना प्रबंधक ऋचा गार्गी, बीडीओ कृष्णा कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक समीउल हसन तथा समिति की अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव जूली देवी और कोषाध्यक्ष सोनी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विषयगत प्रबंधक शान्तनु ठाकुर, राहुल कुमार बिल्टू एवं ब्रजेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किये।

श्री समीउल हसन ने दीदियों को संगठित होकर आगे बढ़ने और नियमित रूप से समूह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जितेंद्र महतो, विवेक कुमार, शशिरंजन, संकुल संघ के कैडर, समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित