, May 7 -- पिछले माह एवं आज तक कुल 314 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के क्रम में 46 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता पाई गई है। जिसमें से 2 पर प्राथमिकी, 11 की उर्वरक प्राधिकार पत्र को रद्द, 18 का अनुज्ञप्ति निलंबन एवं शेष से स्पष्टीकरण पृच्छा की गई।

मेसर्स अभिनंदन खाद बीज भंडार, शुभई, हाजीपुर एवं मेसर्स गौरव खाद बीज भंडार, विदुपुर के द्वारा उर्वरक व्यापार में अनियमितता, कृषकों के नाम पर यूरिया उर्वरक की बिक्री कर कालाबाजारी के आरोप में अनुज्ञप्ति रद्द की गई है।

मेसर्स आशा कृषि उद्यमी केंद्र, लोदीपुर गोरौल एवं मेसर्स पिंकी कृषि उद्यमी सेवा केंद्र, लावापुर, महनार को अनियमितता बरतने के कारण अनुज्ञप्ति निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण पृच्छा की गई है।

जिला पदाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखें तथा समय-समय पर गोदामों का निरीक्षण करते रहें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए और यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि कृषि कार्य के लिए उर्वरकों की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है तथा किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित