, Sept. 24 -- कहलगांव के अंतिचक क्षेत्र में स्थित प्राचीन विक्रमशिला विश्वविद्यालय बिहार की गौरवशाली बौद्ध एवं शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। गंगा तटवर्ती प्राकृतिक परिवेश और ऐतिहासिक अवशेष इसे हेरिटेज एवं इको-टूरिज्म के संयुक्त विकास के लिए विशिष्ट स्थल बनाते हैं।लगभग 800 फीट ऊँची ग्रेनाइट पहाड़ी मंदार धार्मिक, प्राकृतिक एवं साहसिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र है। पहाड़ी का प्राकृतिक परिदृश्य, हरित वातावरण और रोपवे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं तथा प्रकृति-आधारित पर्यटन गतिविधियों के विस्तार की संभावना प्रदान करते हैं।

कुप्पाघाट एवं महर्षि मेहीं आश्रम गंगा तट पर स्थित कुप्पाघाट शांत प्राकृतिक वातावरण, आध्यात्मिक महत्व और नदी के मनोरम दृश्य के कारण विशेष आकर्षण रखता है। यहाँ प्रकृति के बीच आध्यात्मिक एवं शांतिपूर्ण पर्यटन अनुभव को विकसित करने की संभावनाएँ हैं। भागलपुर जिला प्रशासन ने इसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया है।

श्री चम्पापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र भागलपुर का चम्पापुर क्षेत्र धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसकी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक पहचान को आसपास के प्राकृतिक स्थलों के साथ जोड़कर पर्यटकों के लिए एक समग्र पर्यटन अनुभव विकसित किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित