, Sept. 28 -- कैमूर के कृष्णा कश्यप द्वारा उनकी अर्जित की गयी भूमि एवं उसके भुगतान से संबंधित शिकायत पर प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारी, कैमूर को निर्देश दिया कि निदेशक, चकबंदी से समन्वय स्थापित कर मामले का समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन वास्तविक रैयतों की भूमि का अर्जन हुआ है, उनके मामले का नियमानुसार निष्पादन करते हुए भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।कैमूर के राम पुकार राम द्वारा जिला गव्य विकास विभाग से योजना स्वीकृत होने के बावजूद पंजाब नेशनल बैंक, नुआंव में दो गाय से संबंधित अनुदान के लिए छह माह से दौड़ाए जाने की शिकायत पर आयुक्त ने उप विकास आयुक्त, कैमूर को मामले की जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दियारोहतास के आशुतोष कुमार द्वारा काराकाट प्रखंड अंतर्गत गमहरिया पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 14 में नल-जल योजना की मरम्मती में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारी, रोहतास को निर्देश दिया कि उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर परिवादी की उपस्थिति में दो सप्ताह के भीतर स्थल/मामले की जांच कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए, जिससे शिकायत का नियमानुसार शीघ्र समाधान किया जा सके।
बक्सर के कृष्ण बिहारी दूबे द्वारा अंचल अधिकारी, सिमरी के स्तर से दाखिल-खारिज में अनियमितता से संबंधित शिकायत पर सुनवाई करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने ए डी एम बक्सर को निर्देश दिया कि मामले में अपने स्तर से जाँच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि लोक शिकायत निवारण प्रणाली का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। सभी संबंधित पदाधिकारी परिवादों की गंभीरता को समझते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करें तथा शिकायतों के निष्पादन में पूरी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित