, June 3 -- अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में पटना नगर निगम की तीन महत्वपूर्ण जलापूर्ति परियोजनाएं ऐसी हैं, जिन क्षेत्रों में बुडको द्वारा भी आधारभूत संरचना संबंधी निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने दोनों एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं व्यवस्थित कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बांस घाट के समीप स्थित काली मंदिर परिसर में निर्माणाधीन पंप हाउस एवं उससे संबंधित पाइपलाइन परियोजना का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्य एजेंसी को निर्देश दिया कि परियोजना के निर्माण में गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य को पूरा कर आम नागरिकों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति से जुड़ी परियोजनाएं नागरिक सुविधाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।
नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से परियोजनाओं की निगरानी करने तथा कार्य प्रगति की समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया, जिससे सभी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर स्थानीय नागरिकों तक पहुंच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित