, April 28 -- परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत राज्य की सड़कों पर दुर्घटना-प्रवण स्थलों व प्रमुख जंक्शनों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरों का अधिष्ठापन किया जाएगा। इससे यातायात उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध स्वचालित रूप से ई-चालान जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक व संवेदनशील बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। इसमें अत्याधुनिक तकनीकों जैसे एआई, एएनपीआर, एडाप्टिव ट्रैफिक सिग्नलिंग और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल होगा। इसे हाईवे, प्रमुख चौराहों, दुर्घटना प्रवण क्षेत्रों और खनन क्षेत्रों में लगाया जाएगा।

सचिव ने बताया कि ईओआई के माध्यम से प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर विभाग की ओर से जल्द ही विस्तृत आरएफपी जारी किया जायेगा, जिसके आधार पर एजेंसी का चयन किया जाएगा।

इस मौके नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) सुधांशु कुमार, राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन, परिवहन विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित