, March 26 -- श्री शर्मा ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए) के क्रियान्वयन और उससे सुनिश्चित ग्रामीण स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं से रूबरू कराया।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संयुक्त सचिव रवि कुमार ने कहा कि वर्ष 2016-17 से 2021-22 के बीच गरीबों के लिए आवास निर्माण के मामले में बिहार पूरे देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की जियो टैगिंग कराए जाने के बाद योजना की रफ्तार की और तेजी से बढ़ेगी।
इस अवसर पर विशेष कार्यपदाधिकारी रेणु कुमारी ने विभागीय संरचना, प्रशाखाओं की संख्या, प्रशाखाओं की कार्य विवरणी आदि से प्रशिक्षु पदाधिकारी को अवगत कराया।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के मुख्य परिचालन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी अनिश रंजन राय ने क्रियान्वित होने वाली योजनाओं की जानकारी दी। जल-जीवन-हरियाली अभियान के मिशन निदेशक सुमित कुमार, सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी के निदेशक विनय कुमार ओहदार ने विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित