, May 8 -- इस अवसर पर विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना, गुरु-शिष्य परंपरा योजना, कला एवं फिल्म शिक्षा से जुड़ी छात्रवृत्ति योजनाओं तथा बिहार में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और फिल्म सब्सिडी को बढ़ावा देने संबंधी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

मंत्री ने कहा कि राज्य के कलाकारों, युवा प्रतिभाओं और फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग निरंतर कार्य करेगा।

मंत्री डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि समाज में अश्लील गानों से हमारी मनोवृत्ति खराब होती है। इसके मद्देनजर फूहड़ एवं अश्लील गानों पर रोक लगेगी। इससे हमारे समाज में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी और हमारी महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। उन्होंने स्कूल एवं कॉलेजों में नाटक की पढ़ाई के लिए नाट्य शिक्षकों की बहाली पर कहा कि जल्द ही इस विषय पर विभाग के अधिकारियों के साथ अध्ययन कर वो फैसला लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित