, Sept. 30 -- कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाषाई समृद्धि को सांस्कृतिक समृद्धि से अलग करके नहीं देखा जा सकता। अनुवाद भाषा, साहित्य और संस्कृति को जोड़ने के साथ विभिन्न समाजों के बीच ज्ञान एवं विचारों के आदान-प्रदान का सेतु भी बनाता है।कार्यक्रम के आरंभ में प्रेसिडेंट प्रो. पुनिता झा ने स्वागत एवं आशीर्वचन में अनुवाद की उपयोगिता और व्यापक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन रहा।
वेबिनार के संयोजक डॉ. संकेत कुमार झा, कोऑर्डिनेटर डॉ. शांभवी, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. बीरेन्द्र मिश्रा, जॉइंट ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. अरीका पॉल तथा चीफ एडवाइजर डॉ. नवीन कुमार सिंह ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वेबिनार में करीब एक सौ प्रतिभागियों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने अनुवाद को एक भाषा से दूसरी भाषा में अर्थ-संप्रेषण तक सीमित न मानते हुए भाषाओं, संस्कृतियों, साहित्य और अस्मिताओं के बीच संवाद स्थापित करने वाली व्यापक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रक्रिया बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित