, Oct. 21 -- श्री पासवान ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक मिलीभगत और प्रभावी कार्रवाई के अभाव में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने सवाल किया कि शराब माफिया को इतनी ताकत कहां से मिल रही है और उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है। क्या सरकार और प्रशासन को राज्य में शराब के अवैध कारोबार की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं है? उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि इस मामले में पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी बिना किसी दबाव के कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान कांस्टेबल अजीत कुमार की मौत उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। यह घटना पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला भी है। सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि मृतक जवान के परिवार को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित