, April 10 -- इसी क्रम में पटना जिला अंतर्गत कुल 513 अस्पतालों के निरीक्षण के संबंध में बताया गया कि 394 अस्पतालों ने सुरक्षा मानको का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया है। इन सभी 394 संस्थानों को नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी किया गया है। शेष 119 अस्पतालों में मानकों का आंशिक अनुपालन पाया गया है, जिन पर संबंधित अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा सुझाव उपलब्ध करा कर 30 दिनों में मानकों के अनुरूप प्रबंधन करने के लिये निदेशित किया गया है।

पटना जिला अंतर्गत कोचिंग संस्थानों की जांच में कुल 284 कोचिग के निरीक्षण में यह पाया गया कि 178 अस्पतालों ने सुरक्षा मानको का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया है। इन सभी 394 संस्थानों को नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी किया गया है। शेष 106 अस्पतालों में मानकों का आंशिक अनुपालन पाया गया है, जिन पर संबंधित अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा सुझाव उपलब्ध करा कर 30 दिनों में मानकों के अनुरूप प्रबंधन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

बैठक में उपस्थित संस्थान प्रतिनिधि को अग्नि निकास, डायल 101/112 का प्रदर्शित करने, विद्युत लोड विश्लेषण सहित न्यूनतम फिक्स फायर अधिष्ठापन करने, वर्ष में 02 बार मॉक ड्रिल कराने संबंधी मुख्य बिंदुओं पर बल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित