बिहारपुर , अक्टूबर 25 -- छत्तीसगढ़ के बिहारपुर क्षेत्र में सरकारी स्कूल में स्वीपर पद पर भर्ती के नाम पर रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अवन्तिकापुर के पठारीटोला स्थित सरकारी स्कूल से जुड़े इस मामले में कथित ऑडियो में अधिकारियों तक 50 हजार रुपये पहुंचाने की बात सामने आने का दावा किया गया है।
आज मिली जानकारी के अनुसार, पठारीटोला के सरकारी स्कूल में बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वीपर पद पर भर्ती की जानी थी। हालांकि, नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही इस पद को लेकर कथित तौर पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आ गया। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य नोखेलाल जायसवाल से जुड़ा एक कथित ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें ऊपर के अधिकारियों तक 50 हजार रुपये पहुंचाने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित